You are currently viewing झटपट जलेबी रेसिपी: हलवाई जैसी कुरकुरी, रसदार और स्वादिष्ट जलेबी घर पर बनाने की आसान ट्रिक

झटपट जलेबी रेसिपी: हलवाई जैसी कुरकुरी, रसदार और स्वादिष्ट जलेबी घर पर बनाने की आसान ट्रिक

झटपट जलेबी रेसिपी (Quick Jalebi Recipe)

भारतीय मिठाइयों की बात हो और जलेबी का नाम ना आए, ऐसा कभी हो ही नहीं सकता| यह भारत की लोकप्रिय मिठाई है चाहे सुबह का नाश्ता हो, शाम की चाय या फिर कोई त्योहार- जलेबी हर मौके की शान है| गर्मागर्म कुरकुरी जलेबी जब रस से लबालब होकर मुंह में जाती है, तो उसका स्वाद दिल और दिमाग दोनों को खुश कर देता है| यही कारण है कि जलेबी भारत की सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली मिठाई मानी जाती है। इसके कुरकुरे और मीठे स्वाद के कारण इसे अक्सर त्योहारों और ख़ास मौको पर परोसा जाता है|

बहुत लोग मानते हैं कि हलवाई जैसी जलेबी घर पर बनाना मुश्किल होता है, लेकिन सच्चाई तो यह है कि अगर आप सही विधि और कुछ आसान ट्रिक्स जान लें, तो घर की बनी जलेबी हलवाई वाली जलेबी से कम नहीं लगेगी। आज हम आपको घर पर झटपट कुरकुरी और रसदार जलेबी बनाने की आसान रेसिपी, सामग्री और हलवाई जैसी स्वादिष्ट जलेबी घर पर बनाने की आसान ट्रिक के बारें में बताएँगे|

जलेबी का इतिहास और लोकप्रियता (History and Popularity of Jalebi)

जलेबी सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि कई देशों में अलग-अलग नामों से बनाई और खाई जाती है। माना जाता है कि जलेबी का उद्भव मध्य-एशिया में हुआ था, जहां इसे “जलाबिया” कहा जाता था। धीरे-धीरे यह मिठाई भारत में आई और यहां के स्वाद और परंपरा के साथ मिलकर यह हमारी सबसे प्रिय मिठाइयों में शामिल हो गई।

भारत में जलेबी को कई तरीकों से खाया जाता है –

कहीं दूध या रबड़ी के साथ,
कहीं दही-जलेबी के रूप में,
तो कहीं केवल गर्मागर्म रसदार जलेबी।
खासतौर पर दीपावली, होली, शादी-ब्याह या किसी खास मौके पर जलेबी की मांग सबसे ज्यादा होती है।

Jalebi recipe in Hindi | बाजार कैसी जलेबी बनाने की विधि

स्वादिष्ट जलेबी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री (Ingredients Required to Make Delicious Jalebi)

घर पर हलवाई स्टाइल जलेबी (Halwai Style Jalebi) बनाने के लिए ज़रूरी है कि आप सभी सामग्री सही मात्रा में लें। टेस्टी जलेबी बनाने की निम्न सामग्री नीचे दी गई है:

बैटर (घोल) के लिए:

  • मैदा– 2 कप
  • कॉर्नफ्लोर– 2 बड़े चम्मच (कुरकुरापन लाने के लिए)
  • दही– ½ कप
  • हल्दी या केसर का रंग– 1 चुटकी (पीला रंग लाने के लिए)
  • बेकिंग सोडा– 1 चुटकी
  • पानी– आवश्यकतानुसार

चाशनी (शुगर सिरप) के लिए:

  • चीनी– 2 कप
  • पानी– 1 कप
  • इलायची पाउडर– ½ छोटा चम्मच
  • केसर की कुछ लड़ियाँ– (वैकल्पिक, स्वाद और खुशबू के लिए)
  • नींबू का रस– ½ छोटा चम्मच (चाशनी क्रिस्टलाइज न हो इसके लिए)

तलने के लिए:

  • देसी घी या तेल

बाजार जैसी कुरकुरी जलेबी कैसे बनाएं? (How to Make Crispy Jalebi at Home?)

घर पर झटपट जलेबी बनाने की विधि स्टेप-बाय-स्टेप विधि इस प्रकार है:

1. बैटर तैयार करना

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा, कॉर्नफ्लोर और दही डालें।
  • अब इसमें हल्दी/केसर का रंग और पानी डालकर इसका गाढ़ा घोल तैयार करें।
  • ध्यान रहें घोल ज्यादा पतला न हो, बल्कि पकोड़े के घोल के जैसा होना चाहिए।
  • इसे अच्छी तरह से फेंटें ताकि इसमें हल्की-सी हवा भर जाए और जलेबी कुरकुरी बने।
  • घोल को ढककर 6-8 घंटे या रातभर खमीर उठने (फर्मेंटेशन) के लिए रख दें।
  • (अगर आपके पास समय कम है, तो इंस्टेंट बनाने के लिए इसमें दही और थोड़ा सा बेकिंग सोडा डालकर 30 मिनट के लिए भी रख सकते हैं।)

2. चाशनी तैयार करना

  • चाशनी के लिए आप एक कढ़ाई या भगौने में पानी और चीनी डालकर गैस पर रखें।
  • चीनी पूरी तरह घुलने दें और इसे उबाल आने तक अच्छे से पकाएं।
  • अब इसमें इलायची पाउडर और केसर डाल दें।
  • जब चाशनी हल्की गाढ़ी हो जाए (एक तार की चाशनी), तब गैस बंद कर दें।
  • अब इसमें नींबू का रस डालकर अच्छे से मिला दें।

3. जलेबी तलने की प्रक्रिया

  • जलेबी बनाने के लिए घोल को किसी प्लास्टिक की बोतल (जैसे टोमैटो सॉस बोतल) या कपड़े के पाइपिंग बैग में भर लें।
  • अब कढ़ाई में तेल या घी गरम करें। तेल मध्यम गरम होना चाहिए, न ज्यादा तेज और न ज्यादा ठंडा।
  • अब आप बोतल या कपड़े से गोल-गोल घुमाकर तेल में जलेबी डालें।
  • जलेबी को धीमी आंच पर सुनहरी और कुरकुरी होने तक तलें।

4. चाशनी में डुबाना

  • तली हुई जलेबी को तुरंत चाशनी में डालें और 1-2 मिनट तक डुबोकर रखें।
  • अब इन्हें चाशनी से निकालकर प्लेट में रखें।
  • आपकी गर्मागर्म कुरकुरी और रसदार जलेबी बनकर तैयार है।

क्रिस्पी क्रंची जलेबी बनाने की आसान ट्रिक्स और टिप्स (Easy Tricks and Tips to Make Crispy Crunchy Jalebi)

  • खमीर उठाना ज़रूरी है– जलेबी का असली स्वाद तभी आता है जब उसका घोल अच्छे से खमीर उठ जाए।
  • तेल का तापमान नियंत्रित रखें– अगर तेल ज्यादा गरम होगा तो जलेबी कच्ची रह जाएगी, और अगर ठंडा होगा तो जलेबी कुरकुरी नहीं बनेगी।
  • कॉर्नफ्लोर का इस्तेमाल ज़रूर करें– कॉर्नफ्लोर से जलेबी हल्की और क्रिस्पी बनेगी।
  • चाशनी सही बनाएं– चाशनी पतली होगी तो जलेबी गीली हो जाएगी और मोटी होगी, जिससे रस ठीक से नहीं भर पाएगा।
  • बोतल का नोजल सही हो– नोजल बहुत बड़ा नहीं होना चाहिए, वरना जलेबी मोटी बनेगी।

जलेबी के साथ मज़ेदार कॉम्बिनेशन (Delicious Combination with Jalebi)

  • दूध के साथ – दूध-जलेबी का कॉम्बिनेशन खासतौर पर सर्दियों में बेहद पसंद किया जाता है।
  • दही-जलेबी – राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में दही-जलेबी नाश्ते का मुख्य हिस्सा है।
  • रबड़ी-जलेबी – उत्तर भारत में जलेबी के ऊपर गाढ़ी रबड़ी डालकर खाने का मज़ा ही अलग है।
  • समोसा-जलेबी – ये कॉम्बिनेशन हर चाट की दुकान पर सबसे ज्यादा लोकप्रिय है।

जलेबी खाने के फायदे (Benefits of Eating Jalebi)

  • मूड अच्छा करने के लिए जलेबी से अच्छा कुछ नहीं है।
  • जब अचानक से मेहमान आ जाएं, तो चाय के साथ जलेबी सबसे आसान मिठाई है।
  • बच्चे हो या बड़े, सबकी पहली पसंद जलेबी ही होती है।

निष्कर्ष

झटपट जलेबी रेसिपी सिर्फ मिठाई नहीं बल्कि यह भारतीय संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है। त्योहारों, खुशियों और खास मौकों पर जलेबी हर दिल की मिठास बढ़ा देती है। हलवाई जैसी जलेबी घर पर बनाना मुश्किल नहीं है, बस थोड़ी प्रैक्टिस और सही ट्रिक्स अपनानी जरूरी होती हैं। क्रिस्पी क्रंची जलेबी घर में बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको बेहद ही पसंद आएगी|
तो अब से जब भी आपका मन हो गर्मागर्म, कुरकुरी और रसदार जलेबी खाने का, तो बाहर जाने की बजाय घर पर ही बनाकर देखिए। यकीन मानिए, आपकी बनाई हुई टेस्टी जलेबी सबको खुश कर देगी।

Leave a Reply