You are currently viewing क्रिस्पी और स्वादिष्ट समोसा रेसिपी: घर पर बाजार जैसे आलू समोसे बनाने की सीक्रेट ट्रिक

क्रिस्पी और स्वादिष्ट समोसा रेसिपी: घर पर बाजार जैसे आलू समोसे बनाने की सीक्रेट ट्रिक

क्रिस्पी और स्वादिष्ट समोसा रेसिपी (Crispy and Delicious Samosa Recipe)

समोसा भारतीय स्ट्रीट फ़ूड का सबसे लोकप्रिय स्नैक है| चाहे सड़क के किनारे ठेले वाला हो या किसी भी बड़े रेस्टोरेंट का मेन्यु हो- समोसा हर जगह अपनी अलग पहचान रखता है| चाय के साथ गरमा-गरम समोसा खाने का मज़ा ही कुछ और होता है। बाहर से कुरकुरा और अंदर से मसालेदार आलू की फिलिंग वाला समोसा हर किसी को बहुत पसंद होता है। अक्सर लोग सोचते हैं कि बाजार जैसा कुरकुरा समोसा घर पर बनाना मुश्किल होता है। लेकिन सही तरीके और कुछ छोटे-छोटे किचन ट्रिक्स अपनाकर आप भी घर पर बिल्कुल वही बाजार जैसे आलू समोसे का स्वाद और टेक्सचर पा सकते हैं।

यहाँ, हम क्रिस्पी बाजार जैसा समोसा कैसे बनाए, सामग्री, हेल्दी विकल्प, स्टेप-बाय-स्टेप समोसा बनाने की आसान रेसिपी और उसकी सीक्रेट ट्रिक बताएंगे, जिससे आपका समोसा बाहर से क्रिस्पी और अंदर से स्वाद से भरपूर बनेगा।

क्रिस्पी समोसा बनाने के लिए क्या चाहिए?

इंडियन स्ट्रीट फूड समोसा रेसिपी के लिए आवश्यक सामग्री निम्न है:

आटे (Outer Cover) के लिए:

मैदा – 2 कप
सूजी – 2 टेबलस्पून (क्रिस्पीनेस के लिए)
अजवाइन – ½ टीस्पून
नमक – स्वादानुसार
घी/तेल – 3 टेबलस्पून (मोयन के लिए)
पानी – ज़रूरत के अनुसार

भरावन (Filling) के लिए:

आलू – 4-5 (उबले और मैश किए हुए)
मटर – ½ कप (उबले हुए)
हरी मिर्च – 2 बारीक कटी
अदरक – 1 इंच (कद्दूकस किया हुआ)
लाल मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून
धनिया पाउडर – 1 टीस्पून
गरम मसाला – ½ टीस्पून
अमचूर पाउडर – ½ टीस्पून (खट्टापन लाने के लिए)
ताज़ा हरा धनिया – 2 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार
तेल – 2 टेबलस्पून

तलने के लिए:

रिफाइंड तेल – आवश्यकतानुसार

स्वादिष्ट और क्रिस्पी समोसा कैसे बनाए? (How to Make Crispy Samosas?)

कुरकुरे बाज़ार जैसे समोसे बनाने की आसान स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी इस प्रकार है:

1. आटा गूंथना (Outer Cover Preparation)

  • एक बड़ा बर्तन लें, उसमें मैदा, सूजी, अजवाइन और नमक डालकर मिक्स करें|
  • आटे में घी या तेल डालें और मोयन करते हुए अच्छे से मिला लें।
  • अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें।
  • गूंथे हुए आटे को ढककर 20-25 मिनट के लिए अलग रख दें।

2. आलू की फिलिंग तैयार करना

  • अब एक कढ़ाही में तेल गरम करें।
  • अब अदरक और हरी मिर्च डालकर इसे हल्का भून लें।
  • अब उबले हुए मटर और मैश किए हुए आलू डालें।
  • उसके बाद सभी मसाले- धनिया पाउडर, लाल मिर्च, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और नमक डालकर सब को अच्छे से मिक्स करें|
  • मिश्रण को 4-5 मिनट तक पकाकर अंत में हरा धनिया डालें और आंच बंद कर दें।

3. समोसा बेलना और शेप देना

  • गूंथे हुए आटे की लोई बनाएं और गोल बेल लें।
  • अब इसे बीच से काटकर दो हिस्सों में विभाजित करें।
  • अब आप इसका एक हिस्सा लें और उसे शंकु (कोन) का आकार दें।
  • कोन के अंदर आलू की फिलिंग को भरें।
  • अब इसके किनारों पर हल्का पानी लगाकर अच्छी तरह चिपका दें।
  • इसी तरह सारे समोसे तैयार कर लें।

4. समोसा तलना

  • अब कढ़ाही में तेल को गरम करें।
  • यह बात ध्यान रखें कि तेल न तो ज़्यादा गरम हो और न ही ज्यादा ठंडा हो, वरना समोसा कच्चा रह जाएगा।
  • गैस की आंच को मध्यम रखें तथा उस माध्यम आँच पर धीरे-धीरे समोसे तलें।
  • जब समोसे सुनहरे और कुरकुरे हो जाएं, तब इन्हें बाहर निकाल लें।

समोसा क्रिस्पी बनाने की सीक्रेट ट्रिक्स (Secret Tricks for Making Crispy Samosa)

आइए जानते है परफेक्ट आलू समोसा बनाने की सीक्रेट ट्रिक के बारे में, जिससे आप घर पर आसानी से बाजार जैसा स्वाद बना सकते है:

  • मोईन सही होना चाहिए – आटे में पर्याप्त घी/तेल डालना ज़रूरी है। इससे समोसा कुरकुरा बनता है।
  • आटा सख्त गूंथें – अगर आप बाजार जैसे समोसे घर पर बनाना चाहते है तो आटा हमेशा सख्त गूंथे, क्योकि ढीला आटा होने पर समोसा तैलीय हो जाता है।
  • तेल मध्यम गरम होना चाहिए – तेज गरम तेल में तलने से समोसा बाहर से जल जाता है और अन्दर से कच्चा रह जाता है|
  • सूजी डालें – आटे में थोड़ी सी सूजी डालने से समोसे की बाहरी परत और भी क्रिस्पी बनती है।
  • धीरे-धीरे तलें – समोसा को धीमी आंच पर तलने से वो अंदर तक कुरकुरा बनता है।

समोसे की खासियत क्या है?

  • यह भारतीय स्ट्रीट फूड में सबसे लोकप्रिय स्नैक है।
  • यह शादी-ब्याह, त्योहारों और पार्टियों में हमेशा मौजूद रहते है।
  • चाय के साथ समोसे का सबसे बेस्ट कॉम्बिनेशन है।
  • यह सस्ती, स्वादिष्ट और पेट भरने वाली डिश है।
  • आलू के अलावा मटर, पनीर, मिक्स वेजिटेबल और यहां तक कि नूडल्स और पास्ता समोसे भी बनाए जाते हैं।

बाजार जैसा समोसा घर पर क्यों बनाएं?

बाजार के समोसे स्वादिष्ट तो होते हैं परन्तु उनमें अक्सर हाइजीन की कमी रहती है। इसीलिए रेस्टोरेंट जैसे समोसे घर पर बनाने का कारण है, कि यह:

  • हेल्दी और साफ-सुथरे होते हैं।
  • घर पर बने समोसे में तेल की क्वालिटी कंट्रोल में रहती है।
  • आप इसमें अपनी पसंद का मसाला और फिलिंग भी डाल सकते हैं।
  • यह बच्चों और परिवार के लिए सुरक्षित होते हैं।
  • इसमें कॉस्ट भी कम पड़ती है।

समोसा परोसने के तरीके (Ways to Serve Samosa)

  • समोसे को हम हरी चटनी और इमली की मीठी चटनी के साथ परोस सकते है।
  • दही डालकर समोसा चाट बनाकर भी परोसा जा सकता है।
  • समोसे को छोले के साथ परोसकर भी खाया जा सकता है।
  • पार्टी और फंक्शन में स्नैक्स के रूप में परोस सकते है।
  • शाम की चाय या बारिश के मौसम में।

हेल्दी समोसा विकल्प

अगर आप हेल्दी खाना चाहते हैं, तो समोसे को डीप फ्राई करने की बजाय आप इसे:

  • एयर फ्रायर में बना सकते हैं।
  • इसे चाहें तो ओवन में बेक भी किया जा सकता है।
  • इसके लिए आप व्होल व्हीट फ्लोर (गेहूं का आटा) का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • भरावन में पनीर, पालक या मिक्स वेजिटेबल भी डाल सकते हैं।

समोसा बनाने में होने वाली आम गलतियाँ और समाधान

  • समोसा फट जाना- अगर आपके समोसे फट रहे है तो हो सकता है कि या तो आटा बहुत ढीला है या तेल बहुत गरम है।
  • तेल सोखना- हो सकता है आटे में मोयन कम है या तलने का तापमान सही नहीं है।
  • समोसा नरम होना- अगर आपके समोसे नरम हो रहे है तो या तो आपने आटे में सूजी नहीं डाली या फिर तलते समय आंच तेज़ थी।
  • शेप बिगड़ना- बेलने और चिपकाने में पानी का इस्तेमाल सही तरह से नहीं हुआ इसीलिए शेप बिगड़ रहा है।

निष्कर्ष

समोसा केवल एक स्नैक नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और स्वाद का अहम हिस्सा है। त्योहार हो, शादी हो या शाम की चाय – कुरकुरा और स्वादिष्ट समोसा हर मौके पर परफेक्ट लगता है और यह हर मौके को खास बना देता है। अगर आप ऊपर बताए गए स्टेप्स और ट्रिक्स अपनाएंगे, तो आपके घर पर बने समोसे भी बाजार जैसे ही क्रिस्पी और स्वादिष्ट बनेंगे।
एक बार आप खुद स्वादिष्ट और परफेक्ट आलू समोसा रेसिपी बनाकर देखिए, घरवाले और मेहमान दोनों आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे। और जब आपको घर पर ही कुरकुरे आलू समोसे मिल सकते हैं, तो बाजार जाने की ज़रूरत ही क्या?

Leave a Reply