You are currently viewing ढाबा स्टाइल दाल तड़का रेसिपी – ज़ायका जो दिल जीत ले

ढाबा स्टाइल दाल तड़का रेसिपी – ज़ायका जो दिल जीत ले

दाल तड़का रेसिपी (Dal Tadka Recipe)

हमारा भारत देश का हर कोना दाल के बिना अधूरा है| चाहे उत्तर भारत हो या दक्षिण भारत हो, हर क्षेत्र में दाल का स्वाद और तरीका अलग अलग होता है| लेकिन जो स्वाद ढाबा स्टाइल दाल तड़का में होता है, वो दिल को सुकून देता है| और तो जब दाल में घी का तड़का लगते है और उसमें लहसुन व मसलों की खुशबू घुलती है, तो वह एक ऐसी सुगंध बन जाती है जो भूख को दोगुना कर देती है| आज हम आपको बताएंगे की होटल स्टाइल में दाल तड़का कैसे बनाते है, जिसमें न सिर्फ स्वाद हो बल्कि स्वादिष्ट ढाबा फ्लेवर भी मिले|

दाल तड़का क्या है?

दाल तड़का की विधि उत्तर भारत की सबसे पसंदीदा और चहेती रेसिपी है, यह दाल अधिकतर तूर (अरहर) दाल, मसूर और मूंग दाल के मिश्रण से बनाई जाती है। इसे उबालने के बाद उसमें मसालों और घी का तड़का लगाया जाता है| यह रेस्टोरेंट जैसी दाल तब बनती है जब उसमें लहसुन, प्याज, टमाटर और साबुत मसलों का तड़का डाला जाता है| होटल पर बन्ने वाली दाल खास इसलिए पसंदीदा होती है क्योकिं उसमें देशी घी और कड़क मसलों का तड़का डाला जाता है, जो इस दाल की खुशबू को दोगुना कर देती है|

दाल तड़का बनाने के लिए सामग्री (Ingredients for Dhaba Style Dal Tadka)

दाल उबालने के लिए:

  • अरहर दाल (तूर की दाल): ½ कप
  • मसूर की दाल: ¼ कप
  • मूंग की दाल: ¼ कप
  • हल्दी पाउडर: ½ छोटा चम्मच
  • नमक: स्वादानुसार
  • पानी: 3-4 कप

तड़का बनाने के लिए:

  • देसी घी: 2 टेबलस्पून
  • तेल: 1 टेबलस्पून
  • जीरा: 1 छोटा चम्मच
  • हींग: 1 चुटकी
  • प्याज़: 1 (बारीक कटा)
  • टमाटर: 2 (बारीक कटे)
  • हरी मिर्च: 1 (बारीक कटी)
  • लहसुन: 5-6 कलियाँ (कुचली हुई)
  • अदरक: 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर: 1 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर: 1 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला: ½ छोटा चम्मच
  • ताज़ा हरा धनिया: सजाने के लिए

ढाबा स्टाइल दाल तड़का बनाने की विधि (Dal Tadka Recipe)

Step 1: दाल को उबालना

सबसे पहले सभी दालों को मिला कर अच्छी तरह से धो ले फिर 20 – 30 मिनिट तक भिगो दें| अब कुकर में पानी, दाल, हल्दी पाउडर और नमक डाले और 3 से 4 सीटी आने तक पकाएं| दाल पक जाने के बाद एक चम्मच की मदद से दाल को थोडा मसल दें जिससे दाल क्रीमी टेक्सचर में आ जाएं और एक रस हो जाए|

Step 2: मसालेदार तड़का बनाना

अब एक कढाई में तेल और घी गर्म रखे| घी गर्म होने के बाद उसमें जीरा और हींग डालें| जब जीरा चटकने लगे, तब उसमें हरी मिर्च और लहसुन डालें और सुनहरा होने तक फ्री होने दे जब लहसुन की खुशबू आते ही उसमें प्याज़ डालें और सुनहरा होने तक भुनें| अब इसमें अदरक और टमाटर डालकर तब तक पकाएं जब तक तेल अलग ना हो जाए| अब इसमें सारे मसाले डाले जैसे- लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब आपका मसाला तैयार है|

Step 3: दाल में तड़का मिलाना

अब यह उबाली हुई दाल इस तैयार मसलें में डालें| यदि दाल गाढ़ी हो, तो उसमें थोड़ा पानी डालें और 5-7 मिनट धीमी आंच पर पकने दें। और उसमें ऊपर से हरा धनिया डालें|

Step 4: अंतिम तड़का (Optional)

स्वाद को बढ़ाने के लिए एक छोटा तड़का अलग से तैयार करेंगे – पहले घी गर्म करें, उसमें थोड़ा सा जीरा और खाड़ी लाल मिर्च डालें अब इस तड़के को दाल के ऊपर दाल दें|

कैसे करें परोसना?

अब इस ढाबा स्टाइल दाल तड़का का आनंद लें बासमती चावल, जीरा राइस, बटर नान, तंदूरी रोटी या लच्छा पराठा के साथ गर्मागर्म परोसे| ऊपर से थोडा और हरा धिनया और नींबू का रस डालकर स्वाद को और निखारा जा सकता है।

ढाबा स्टाइल दाल तड़का के स्वास्थ्य लाभ (Health Benefits)

  • शाकाहारियों के लिए दाल एक बेहतरीन प्रोटीन स्रोत है क्योंकि यह प्रोटीन से भरपूर होती है|
  • इस दाल में लहसुन और घी की मात्रा अच्छी होती है और इसलिए यह पाचन क्रिया को मजबूत बनाते हैं।
  • इस दाल में डाले गए मसालों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं।
  • अगर यह दाल तड़का रेसिपी को कम तेल और घी में बनाते है, तो यह दिल की सेहत के लिए लाभदायक होता है।

टिप्स और ट्रिक्स (Tips for Perfect Dal Tadka)

  • यदि आपको ज़्यादा तीखा और मसालेदार पसंद हैं, तो हरी मिर्च और लाल मिर्च की मात्रा बढ़ा सकते हैं।
  • दाल के तड़के में मक्खन या क्रीम डालने से दाल का स्वाद और अच्छा हो जाता है।
  • तडके का मसाला बनाते समय टमाटर को अच्छे से पकाएं ताकि उसका खट्टापन संतुलित हो।
  • तडके में लहसुन डालना न भूले यही असली ढाबा फ्लेवर देता है|

निष्कर्ष (Conclusion)

रेस्टोरेंट स्टाइल दाल तड़का रेसिपी सिर्फ एक व्यंजन ही नहीं है, बल्कि एक बहुत प्यारा अनुभव है क्योंकि यह स्वाद, सुगंध और देसीपन से भरपूर होता है और यह हर उस खाने के शौकीन के लिए एक ट्रीट है जो रेस्टोरेंट या ढाबे जैसा खाना घर पर बनाना चाहता है। अलगी बार आप जब भी दाल बनाये इस दाल तड़का की रेसिपी को जरुर ट्राय करें और चावल के साथ परोसे जो भी दल चावल के शोकिन है यकीन मानिए यह ज़ायका सब का दिल जीत लेगा।

Leave a Reply