You are currently viewing फलाहारी मसाला डोसा रेसिपी: व्रत के लिए कुरकुरा डोसा, सांबर और चटनी बनाने का सरल तरीका

फलाहारी मसाला डोसा रेसिपी: व्रत के लिए कुरकुरा डोसा, सांबर और चटनी बनाने का सरल तरीका

फलाहारी मसाला डोसा रेसिपी (Falahari Masala Dosa Recipe)

हमारे भारत में व्रत, उपवास का एक ख़ास महत्व है| चाहे नवरात्रि के व्रत हो, एकादशी व्रत हो, महाशिवरात्रि का व्रत हो, जन्माष्टमी या फिर कोई भी व्रत या उपवास हो, इसमें लोग फलाहार का सेवन करते है| अक्सर व्रत में कम कैलोरी, हलके और पौष्टिक आहार लेना पसंद करते है, जो हमारे शरीर में ऊर्जा बनाए रखें और पेट के लिए भी भरी ना हो| इसे ही व्रत या उपवास के दिनों में अगर आपका कुछ स्वादिष्ट, कुरकुरा और नया खाने का मन हो, तो फलाहारी मसाला डोसा रेसिपी एक परफेक्ट ऑप्शन है| 

साउथ इंडियन डिश डोसा का यह व्रत स्पेशल वर्ज़न है जो हल्का, कुरकुरा और हेल्दी होने के साथ-साथ उपवास के नियमों का भी पालन करता है। इसमें इस्तेमाल होने वाला सांबर और चटनी भी पूरी तरह से फलाहारी सामग्री से तैयार किया जाता है। साबूदाने से बना डोसा चावल से बने डोसे के जैसा ही कुरकुरा और स्वादिष्ट होता है|  

यहाँ हम परफेक्ट फलाहारी मसाला डोसा के बारें में विस्तार से चर्चा करेंगे: 

  • फलाहारी मसाला डोसा बनाने की सामग्री
  • व्रत वाला सांबर और चटनी बनाने की विधि
  • हेल्थ बेनिफिट्स
  • सर्विंग टिप्स
  • FAQs

फलाहारी मसाला डोसा की सामग्री (Ingredients for Falahari Masala Dosa)

डोसा बैटर बनाने के लिए सामग्री (Ingredients for making dosa batter):

  • समा के चावल (Barnyard Millet / Samak Rice)– 1 कप
  • साबूदाना (Tapioca pearls)– ½ कप
  • दही (फलाहारी)– ½ कप
  • सेंधा नमक– स्वाद अनुसार
  • पानी– जरूरत अनुसार
  • घी या मूंगफली का तेल– डोसा सेंकने के लिए

मसाला फिलिंग (Aloo Masala) के लिए सामग्री (Ingredients for the masala filling):

  • उबले आलू– 3-4 मध्यम आकार
  • हरी मिर्च– 2 बारीक कटी
  • अदरक कसा हुआ– 1 छोटा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर– ½ छोटा चम्मच
  • सेंधा नमक– स्वाद अनुसार
  • घी– 2 छोटे चम्मच
  • धनिया पत्ती– सजावट के लिए

व्रत स्पेशल सांबर की सामग्री (Ingredients for fast-friendly sambar)

उपवास के लिए स्पेशल सांबर बनाने के लिए आपको निम्न सामग्री की आवश्यकता है:

  • लौकी / परवल / कद्दू (कोई भी फलाहारी सब्जी)– 1 कप
  • सिंघाड़े का आटा– 2 बड़े चम्मच (सांबर को गाढ़ा करने के लिए)
  • टमाटर प्यूरी– 1 कप
  • हरी मिर्च– 2
  • करी पत्ता (अगर व्रत में अनुमति हो तो)– कुछ पत्ते
  • घी– 1 बड़ा चम्मच
  • जीरा– 1 छोटा चम्मच
  • हींग– चुटकी भर
  • सेंधा नमक– स्वाद अनुसार
  • नींबू का रस– 1 बड़ा चम्मच

फलाहारी नारियल चटनी की सामग्री (Ingredients for coconut chutney)

फलाहारी नारियल की चटनी बनाने के लिए निम्न सामग्री चाहिए: 

  • कद्दूकस किया नारियल– 1 कप
  • मूंगफली (भुनी हुई)– ½ कप
  • हरी मिर्च– 1-2
  • दही (फलाहारी)– 2 बड़े चम्मच
  • सेंधा नमक– स्वाद अनुसार
  • करी पत्ता (वैकल्पिक)– 5-6
  • घी– 1 छोटा चम्मच

उपवास के लिए कुरकुरा मसाला डोसा कैसे बनाएं? (How to make crispy masala dosa for fasting?)

व्रत के लिए कुरकुरा डोसा, सांबर और चटनी बनाने का आसान तरीका इस प्रकार है: 

फलाहारी डोसा बैटर कैसे बनाएं? (How to make dosa batter for a fasting diet?)

उपवास वाला फलाहारी डोसा बैटर बनाने की सरल विधि निम्न है:

  • सबसे पहले समा के चावल और साबूदाना को अच्छी तरह धोकर 4-5 घंटे के लिए भिगो दें।
  • भिगोने के बाद इन्हें मिक्सी में डालकर इसका स्मूद पेस्ट बना लें।
  • अब इस पेस्ट को एक बड़े बर्तन में निकालकर इसमें दही और थोड़ा पानी डालें।
  • अब इसे ढककर 5 से 6 घंटे के लिए खमीर (ferment) होने दें।
  • तैयार किए गए बैटर में सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।

मसाला फिलिंग कैसे तैयार करें? (How do you prepare the spice filling?)

डोसा के लिए मसाला फीलिंग तैयार करने का आसान तरीका: 

  • एक कड़ाही ले और उसमें घी गरम करें।
  • अब उसमें हरी मिर्च और अदरक को अच्छे से भूनें।
  • अब उबले हुए आलू डालकर अच्छे से मैश कर लें।
  • इसमें सेंधा नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
  • हरी धनिया पत्ती डालकर फिलिंग तैयार कर लें।

डोसा कैसे सेंकें? (How to cook dosa?)

उपवास के लिए डोसा सेंकने के लिए आप इस तरीके को अपनाएं, जिससे आपका मसाला डोसा हेल्दी और स्वादिष्ट बनेगा| 

  • तवे को गरम करें और उस पर हल्का घी लगाएं।
  • अब तैयार किए गए बैटर को कलछी से डालकर गोल-गोल फैला दें।
  • किनारों पर थोड़ा घी डालें और डोसा को कुरकुरा होने दें।
  • बीच में आलू मसाला रखें और डोसा फोल्ड कर दें।

व्रत वाला सांबर कैसे बनाएं? (How to make sambar for fasting?)

उपवास वाला सांबर बनाने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें:

  • एक कड़ाही में घी गरम करें और इसमें जीरा और हींग डालें।
  • अब टमाटर प्यूरी और हरी मिर्च डालकर भूनें।
  • इसमें कटे हुए फलाहारी सब्ज़ियां डालकर पकाएं।
  • एक बर्तन में सिंघाड़े का आटा पानी में घोलकर सांबर में डालें।
  • सेंधा नमक और नींबू का रस डालकर 5 मिनट तक पकाएं।
  • ये आपका व्रत वाला हेल्दी सांबर तैयार है।

नारियल की चटनी कैसे बनाएं? (How to make coconut chutney?)

नारियल की चटनी बनाने के लिए आप इस आसान रेसिपी का प्रयोग करें:

  • मिक्सी में नारियल, मूंगफली, हरी मिर्च, दही और सेंधा नमक डालकर बारीक़ पीस लें।
  • अगर आप चाहें तो इसमें ऊपर से घी में तड़का लगाकर करी पत्ता भी डाल सकते हैं।
  • ठंडी और स्वादिष्ट नारियल चटनी तैयार है।

सर्विंग सजेशन (Serving Suggestions)

व्रत के लिए कुरकुरा मसाला डोसा को परोसने का तरीका: 

  • फलाहारी मसाला डोसा को हमेशा गरमागरम और कुरकुरा परोसें।
  • डोसा के साथ में व्रत स्पेशल सांबर और नारियल की चटनी सर्व करें।
  • इसका स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से नींबू का रस और हरी धनिया डालें।
  • इसे चाहें तो फलाहारी दही के साथ भी खा सकते हैं।
  • डोसा सीधे तवे से उतारकर प्लेट में परोसें ताकि इसकी क्रिस्पीनेस बनी रहे।

हेल्थ बेनिफिट्स

  • समा के चावल और साबूदाना हल्के और आसानी से पचने वाले होते हैं।
  • यह डोसा ग्लूटेन फ्री और लो-फैट होता है।
  • उपवास के समय शरीर को ऊर्जा और प्रोटीन प्रदान करता है।
  • नारियल चटनी में मौजूद हेल्दी फैट्स और मिनरल्स शरीर को मजबूती देते हैं।
  • सांबर में इस्तेमाल की गई सब्जियां पेट को ठंडक और पोषण देती हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

फलाहारी मसाला डोसा एक बेहतरीन और हेल्दी विकल्प है जो उपवास के दौरान भी स्वाद और पोषण का संतुलन बनाए रखता है। कुरकुरा डोसा, स्वादिष्ट आलू मसाला, खट्टा-मीठा सांबर और नारियल चटनी – सब मिलकर इसे खास बनाते हैं। चाहे नवरात्रि का व्रत हो या कोई अन्य उपवास, यह रेसिपी आपके फास्ट को स्वादिष्ट और हेल्दी बना देगी। व्रत के दौरान कई बार लोग सोचते है कि खाने के विकल्प बहुत कम है और उन्हें हर बार बस वही आलू, साबूदाना या दही ही खाना पड़ेगा। लेकिन फलाहारी मसाला डोसा रेसिपी से यह धरना पूरी तरह से बदल जाती है| 

सबसे खास बात यह है कि यह रेसिपी हर उपवास के लिए उपयुक्त है, चाहे नवरात्रि हो, महाशिवरात्रि, एकादशी या सावन का व्रत। यह पेट पर भारी नहीं पड़ती, एनर्जी देती है और पूरे दिन भूख को कंट्रोल करने में मदद करती है। इसलिए कहा जा सकता है कि फलाहारी मसाला डोसा एक परफेक्ट व्रत स्पेशल डिश है — जहाँ कुरकुरे डोसे का मज़ा, आलू मसाले की तृप्ति, सांबर की खट्टास और नारियल चटनी की मलाईदार तासीर सब मिलकर उपवास के भोजन को स्वादिष्ट और हेल्दी बना देते हैं। यह डिश उपवास में स्वाद का नया अनुभव देती है और आपके फास्ट को खास बना देती है।

FAQs

Q1. क्या यह डोसा सभी व्रतों में खाया जा सकता है?
उत्तर: हाँ, क्योंकि इसमें केवल फलाहारी सामग्री का प्रयोग किया गया है।

Q2. क्या डोसा बैटर को रातभर फ्रिज में रखा जा सकता है?
उत्तर: जी हाँ, आप बैटर को 2 दिन तक फ्रिज में स्टोर कर के रख सकते हैं।

Q3. अगर दही नहीं डालना चाहें तो क्या विकल्प है?
उत्तर: अगर आप दही नहीं डालना चाहे तो इसमें नींबू का रस डालकर भी बैटर को हल्का खट्टा बना सकते हैं।

Q4. क्या यह रेसिपी वजन कम करने वालों के लिए सही है?
उत्तर: बिल्कुल, यह हल्की, पौष्टिक और लो-कैलोरी रेसिपी है।

Leave a Reply