You are currently viewing रेस्टोरेंट स्टाइल दाल तड़का रेसिपी: परफेक्ट बनाने के 7 सीक्रेट टिप्स

रेस्टोरेंट स्टाइल दाल तड़का रेसिपी: परफेक्ट बनाने के 7 सीक्रेट टिप्स

रेस्टोरेंट स्टाइल में दाल तड़का रेसिपी को परफेक्ट कैसे बनाएं?

स्वादिष्ट दाल तड़का भारतीय खाने की शान है, लेकिन जब आप इसे रेस्टोरेंट स्टाइल में बनाते है तो यह और भी स्वादिष्ट हो जाती है| अगर आप भी चाहे तो होटल जैसा दाल तड़का आसानी से घर पर बना सकते है, इसके लिए आपको दाल तड़का को परफेक्ट बनाने के लिए कुछ खास टिप्स को अपनाना होगा| 

रेस्टोरेंट स्टाइल दाल तड़का रेसिपी के साथ आज हम आपको 7 ख़ास सीक्रेट टिप्स और ट्रिक बताएंगे, जिससे आपका दाल तड़का बिल्कुल परफेक्ट बनेगा। 

दाल तड़का रेसिपी- Patel Cafe & Restro

दाल तड़का बनाने की सामग्री

दाल के लिए:

  • 1 कप तुअर (अरहर) की दाल
  • ½ कप मूंग की दाल
  • 3 कप पानी
  • ½ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटी चम्मच स्वादानुसार नमक 

दाल को तड़का लगाने के लिए सामग्री:

  • देसी घी 2 बड़े चम्मच
  • जीरा 1 छोटी चम्मच
  • 1 तेज पत्ता
  • राई 1 छोटी चम्मच
  • 1-2 सूखी लाल मिर्च
  • 2 मध्यम आकार के प्याज बारीक कटे हुए
  • 2 टमाटर बारीक कटे हुए
  • 1-2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर ½ छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर 1 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला ½ छोटी चम्मच
  • कसूरी मेथी ½ छोटी चम्मच
  • नींबू का रस 1 छोटी चम्मच
  • हरा धनिया 2 बड़े चम्मच 

दाल तड़का को परफेक्ट कैसे बनाएं?

रेस्टोरेंट स्टाइल दाल तड़का बनाने की सरल और आसान विधि नीचे दी गई है:  

1. दाल को पकाना:

  • सबसे पहले आपको तुअर की दाल और मूंग की दाल को अच्छे से धो लेंना है और फिर 15-20 मिनट के लिए भिगो दें।
  • प्रेशर कुकर में भीगी हुई दाल को डालें, और उसमें 3 कप पानी, हल्दी पाउडर और स्वाद अनुसार नमक को मिलाएं।
  • उसके बाद कुकर का ढक्कन बंद करें और मध्यम आंच पर 3 से 4 सीटी आने तक पकाएं।
  • गैस बंद करके पहले कुकर का प्रेशर निकलने दें, फिर दाल को चम्मच से हल्का मैश करें।

ख़ास टिप: दाल में 2 या 3 तरह की दाल मिलाने से उसका स्वाद और टेक्सचर बेहतर हो जाता है।

2. मसालेदार तड़का लगाने के लिए तैयार करना:

  • एक कड़ाई में सबसे पहले 2 बड़े चम्मच देसी घी को गर्म करें।
  • उसमें जीरा, राई, तेज पत्ता और सूखी लाल मिर्च डालें और तड़कने दें।
  • अब इसमें कटा हुआ प्याज डालें और इसे सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
  • फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च को डालकर अच्छी तरह से भूनें जब तक की इसका कच्चापन खत्म न हो जाए।
  • अब कटे हुए टमाटर डालें और तब तक पकाएं जब तक वे नरम न हो जाएं।
  • अब इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, और गरम मसाला डालकर 2-3 मिनट तक भूनें।

ख़ास टिप: तड़के में घी का इस्तेमाल करने से दाल का स्वाद और भी बढ़ जाता है| 

3. दाल में तड़का मिलाएं:

  • पकी हुई दाल को तड़का लगाने के लिए उसे तड़के वाली कड़ाही में डाले और अच्छे से मिक्स करें|
  • दाल का गाढ़ापन आप अपनी पसंद के अनुसार रख सकते है, जरूरत होने पर थोड़ा गर्म पानी डालें।
  • धीमी आंच पर इसे 5-7 मिनट तक उबालने से इसमें मसाले अच्छी तरह से घुल जाएंगे|  

ख़ास टिप: तड़के को दाल में डालकर 5-7 मिनट तक पकने देना चाहिए इससे फ्लेवर और भी गहरा हो जाता हैं|  

4. दूसरा तड़का लगाएं:

  • एक छोटा पैन ले, उसमे एक बड़ा चम्मच घी गर्म करें|
  • उसमे कटी हुई लहसुन और सुखी लाल मिर्च डालें और उन्हें सुनहरा भूरा होने तक भूनें|
  • अब इस तड़के को तैयार दाल में डालें और जल्दी से ढक्कन लगा दें ताकि फ्लेवर दाल में अच्छे से समां जाए| 

ख़ास टिप: दूसरा तड़का लगाने से दाल में रेस्टोरेंट जैसा ओर धुआं-धुआं फ्लेवर आता है।

5. फाइनल टच:

  • दाल को सर्विंग बाउल में निकालें और उसमे ऊपर से ताजा हरा धनिया और कसूरी मेथी को डालें।
  • नींबू का रस मिलाएं और गरमा-गरम चावल, रोटी या पराठे के साथ सर्व करें।

ख़ास टिप: दाल में आखरी में कसूरी मेथी डालने से इसका स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते है| 

यूनिक दाल तड़का रेसिपी के 7 सीक्रेट टिप्स क्या है?

झटपट और पंजाबी स्टाइल दाल तड़का रेसिपी के ऐसे सीक्रेट टिप्स जो बनाएंगे दाल तड़का को परफेक्ट और स्वादिष्ट, तो आइए जानते है उनके बारे में: 

  1. तुअर और मूंग दाल का उपयोग मिक्स दाल के रूप में करने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है|
  2. होटल जैसा दाल तड़का रेसिपी बनाने के लिए आप देसी घी का इस्तेमाल करें यह सबसे बड़ा राज है|
  3. मसाले अच्छे पकाने और फ्लेवर को बेहतर लाने के लिए पहले तड़के को धीमी आंच पर भूनें|
  4. दाल के स्वाद को और गहरा करने के लिए दूसरा तड़का लगाना न भूले, यह एक प्रो-टिप है|
  5. हेल्दी दाल तड़का रेसिपी में कसूरी मेथी और नींबू का रस डालने से यह इसके स्वाद को यूनिक और बेहतर बना देता है|
  6. मक्खन और घी का संतुलित मात्रा में उपयोग करे, अगर आप ज्यादा रिच फ्लेवर चाहते है तो इसमें मक्खन डालें|
  7. दाल को हल्का मैश करने से उसकी क्रीमी टेक्सचर बनती है और यह हर चम्मच के साथ स्वादिष्ट लगता है|

निष्कर्ष

घर पर परफेक्ट रेस्टोरेंट स्टाइल दाल तड़का रेसिपी बनाना चाहते है, तो ऊपर दिए गए स्पेशल दाल तड़का रेसिपी स्टेप्स को जरुर फॉलो करें| यह आपको यूनिक और ढाबा स्टाइल दाल तड़का रेसिपी बनाने में मदद करेगा| सही मसाले और तड़का लगाने का तरीका ही इसका स्वाद निखरता है, इन 7 सीक्रेट टिप्स को ध्यान में रखें और एक बार आप स्वादिष्ट तड़का दाल रेसिपी को जरुर बनाएं| यह दाल तड़का आपको और आपके परिवार में हर किसी को पसंद आएगा|

Leave a Reply